महिला ने चिकित्सक और उसके साथियों पर लगााए धर्म परिवर्तन कराने और गैंगरेप के गंभीर आरोप।

देवबंद: कोलकाता निवासी महिला ने देवबंद में प्रेक्टिस कर रहे चिक्तिसक पर धर्म परिवर्तन करा साथियों के साथ सामुहिक दुष्कर्म कराए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के आरोपो पर मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी न्यायालय में महिला के बयान नहीं कराए जा सके हैं।

कोलकाता निवासी महिला ने देवबंद में नर्सिंग होम चला रहे चिकित्सक (बाल रोग विशेषज्ञ) पर डा. अहबार हुसैन और दो अन्य चिकित्सकों के खिलाफ उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने और सामुहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। हालांकि महिला ने स्वंय कोतवाली में दी तहरीर में बताया था कि वह मई 2022 से लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। लेकिन आरोपी ने उसका एवं उसकी नबाालिग पुत्री का जबरन धर्म परिवर्तन करा आधार कार्ड आदि बनवा दिए थे। पीडिता के पक्ष में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा लव जिहाद का आरोप लगाए जाने के चलते पुलिस ने सोमवार देर शाम आरोपी बताए गए चिकित्सक के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। लेकिन अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि महिला के बयान और जांच उपरांत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश