पालिका कर्मचारी शकील अहमद के सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई।

देवबंद: नगर पालिका परिषद देवबंद के कर्मचारी शकील अहमद के सेवानिवृत्त होने पर पालिका कार्यलय में कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

शकील अहमद शुरुआत से ही जलकल विभाग के पम्प न.3 मुजफ्फरनगर चुंगी पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाया है। उनके सेवानिवृत्त होने पर पालिका कार्यालय के सभा कक्ष में उनके सम्मान में विदायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शकील अहमद ने सभीका आभार।कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, अधिशासी अधिकारी धीरेन्द्र कुमार राय, कर अधीक्षक चन्द्रिका प्रसाद, स्वास्थ्य एवं खाद्यय निरीक्षक पोपिन कुमार, नगर विकास कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष विकास चौधरी, जलकल लिपिक मौ० आरिफ, निर्माण लिपिक सुन्दर लाल सैनी, मौ० अकबर, ऋषिपाल सिंह, बिरलासूद, नीरज गोस्वामी, मौ० तारिक, शेखर पुण्डीर, अहमद गजाली, मौ० ताबिश, इरशाद इलाही, महबूब हसन, मुनव्वर सुल्तान सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद

Post a Comment

0 Comments

देश