भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा को साजिश के तहत हराया गया: मांगेराम त्यागी, शिवकुमार त्यागी सहारनपुर मंडल अध्यक्ष और अजय त्यागी को बनाया गया जिला अध्यक्ष।

देवबंद: अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण भूमिहार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा को भाजपा के ही कुछ लोगों ने साजिश के तहत हारने का काम किया है। समाज ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगा। 
बुधवार को देवबंद में आयोजित त्यागी ब्राह्मण भूमिहार महासभा की बैठक को संबोधित करते हुए मांगेराम त्यागी ने कहा भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा की हर को त्यागी ब्राह्मण समाज ने दिल पर ले लिया है। समाज इस अपमान का बदला 2026 के पंचायत चुनाव और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव मे त्यागी ब्राह्मण समाज अपने अपमान का बदला लेगा। समाज ऐसे लोगों को माफ करने वाला नहीं है उन्हें अपनी करनी का हिसाब देना पड़ेगा। मांगेराम त्यागी ने कहा त्यागी समाज और ब्राह्मण समाज एक ही परिवार के लोग हैं। समाज के युवा एक मंच पर आकर आज कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लें। मांगेराम त्यागी ने बताया सहारनपुर मंडल पर शिवकुमार त्यागी वह मेरठ मंडल अध्यक्ष पर अनुज त्यागी और मुरादाबाद मंडल पर सुनील त्यागी प्रमुख पहले की तरह सक्रिय रहेंगे। इस दौरान उन्होंने अजय त्यागी डिगोली को सहारनपुर का जिला अध्यक्ष घोषित किया और सुशील त्यागी को सहारनपुर का जिला प्रभारी बनाया गया।

त्यागी ब्राह्मण समाज के लोगों ने पूर्व सांसद से की मुलाकात
इसके उपरांत त्यागी ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। समाज के लोगों ने उन्हें एहसास दिलाया कि वह उनके साथ हैं, और हमेशा उनके साथ रहेंगे। इस मौके पर अक्षय त्यागी, हरिओम त्यागी, अमित त्यागी, सुशील त्यागी, नवदीप त्यागी, मनीष शर्मा, राहुल देव शर्मा, संजय शर्मा, रजत कौशिक आदि मौजूद रहे। 

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश