दुल्हा नई दुल्हन को लेकर हुआ फुर्र, पहली पत्नी ने जमकर किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस।

देवबंद: विवाह समारोह में पहुंची एक महिला ने दुल्हा को अपना पहला पति बताते हुए जमकर हंगामा किया। हालांकि तब तक दूल्हा अपनी नई दुलहन को लेकर जा चुका था। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे के पिता, भाई और बहनोई को हिरासत में ले लिया है।
मंगलवार को देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदेना कोली निवासी मोहम्मद यूनुस के यहां उसकी बेटी समरीन से निकाह करने के लिए सहारनपुर निवासी जावेद बारात लेकर आया था। शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दोपहर के समय मेहमानों को खाना लिया जा रहा था कि इसी दौरान कुछ लोगों के साथ वहां पहुंची एक महिला ने अपने आप को दूल्हा जावेद की पहली पत्नी बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। महिला का कहना था कि उसका नाम साजदा है और चार वर्ष पूर्व उसका निकाह जावेद के साथ हुआ था। इसी दौरान हंगामा होता देख जादेव अपनी नई दुल्हन को लेकर फुर्र हो गया। 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में अपने आपको जावेद की पहली पत्नी बता रही साजदा ने बताया कि वर्ष 2020 में जावेद से उसका निकाह हुआ था। लेकिन शादी के छह माह बाद ही उनमें मनमुटाव हो गया। जिसके चलते वह मायके आकर रहने लगी। उनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। महिला ने बताया कि जावेद का यह दूसरा नहीं बल्कि तीसरा निकाह है। इससे पूर्व जावेद ने सहारनपुर की नूर बस्ती निवासी एक लडक़ी से निकाह किया था। लेकिन उसके परिजनों को जावेद के पहले से शादीशुदा होने की बात पता चलने पर उन्होंने तभी फैसला करा लिया था। सारी कहानी सुनने के बाद पुलिस ने दुल्हा जावेद के पिता जहांगीर, भाई साकिब और बहनोई गालिब को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि जिस लडक़ी से जावेद का तीसरा निकाह हुआ है वह उसके बहनोई गालिब की रिश्ते में बहन लगती है। पुलिस का कहना है कि साजदा और जावेद के परिजनों की बीच समझौते को लेकर वार्ता चल रही है। यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश