दीपक त्यागी सर्व समिति से बने त्यागी सभा देवबंद के अध्यक्ष।

देवबंद: त्यागी सभा की बैठक में सर्वसम्मति से दीपक त्यागी रणसूरा को सभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभा के सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
 मोहल्ला शिक्षक नगर में आयोजित वरिष्ठ अधिवक्ता जनार्दन त्यागी के आवास पर त्यागी सभा देवबंद की बैठक में नव कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में समाज में फैली कुर्तियां को एकता के साथ समाप्त करने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता जनार्दन त्यागी ने कहा कि समाज राष्ट्रवादी सोच रखने वाला समाज है। समाज के युवाओं को आज के दौर में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। विनय त्यागी और मास्टर अमरीश त्यागी ने कहा त्यागी समाज अपने बच्चों को शिक्षित करें और समाज की भलाई के लिए कम करें। बैठक में सर्वसम्मति से दीपक त्यागी रणसूरा को सभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। समाज के लोगों के अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया।
सभा मे उपस्थित संरक्षक जनार्दन दास त्यागी व जसवीर त्यागी रहतूलाल त्यागी, सुभाष त्यागी, योगेश त्यागी ,अनिल त्यागी, मुकेश त्यागी, अम्बरीष त्यागी, अभिषेक त्यागी, मनीष त्यागी, अमित त्यागी, अनुज त्यागी, मुकेश त्यागी, अरूण त्यागी, राजीव त्यागी, नरेन्द्र त्यागी, आदेश त्यागी, राकेश त्यागी, अभिषेक त्यागी, विनय त्यागी, मनोज त्यागी, राहुल त्यागी आदि रहे।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश