सेवानिवृत सैन्य कर्मियों ने कर्नल सुरेशचंद त्यागी को किया सम्मानित।

देवबंद: कुरड़ी गांव में सेवानिवृत कर्मियों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें सेवानिवृत कर्नल सुरेशचंद त्यागी को पटका पहनाकर व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया।
कुरडी निवासी कर्नल सुरेशचंद त्यागी ने युवकों को प्रशिक्षण देकर उन्हें भारतीय सेना में अपनी सेवा देने को प्रेरित किया।

कर्नल त्यागी ने कहा कि देश सेवा से बढकर कोई सेवा नहीं है। हर युवा में देश सेवा का जज्बा होना चाहिए। हमे अपने आसपास के युवाओं को मातृभूमि की सेवा के लिए सेना में जाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इस मौके पर राजकुमार त्यागी, अमरीश त्यागी, सतीश त्यागी, अशोक त्यागी, राकेश त्यागी, राजपाल त्यागी, सुनील त्यागी, राजीव त्यागी, लोकेश त्यागी, राजेंद्र त्यागी, श्याम त्यागी व विनोद त्यागी आदि आदि रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद

Post a Comment

0 Comments

देश