रमजान के दूसरे अशरे में अनेकों स्थानों पर मुकम्मल हुआ कुरआन पाक, अमनो अमान और आपसी सौहार्द के लिए सामूहिक का आयोजन।

देवबंद: रमजान माह के दूसरे अशरे में नगर में अनेकों स्थानों पर तरावीह में कुरआन पाक मुकम्मल कराया गया। इसमें अमनो अमान और आपसी सौहार्द के लिए सामूहिक दुआ कराई गई।
मोहल्ला अबुल बरकात स्थित अथर उस्मानी के प्रतिष्ठान पर चल रही तरावीह में हाफिज अब्दुर्रहमान ने कुरआन पाक मुकम्मल कराया। इस दौरान अथर उस्मानी ने रमजान माह पर रोशनी डालते हुए कहा कि यह महीना सभी महीनों का सरदार होता है। अल्लाह इस महीने में बंदों पर रहमत और बरकतों के दरवाजे खोल देता है। इसके उपरांत आपसी भाईचारे और सौहार्द के लिए दुआ कराई गई। इसमें सादिक अंसारी, मो. समद, अहमद, सुल्तान फारुकी, अनस, रिहान फारुकी, अहमद फराज, सुफियान, दाऊद, जैद और नूरआलम आदि मौजूद रहे। 
वहीं, देवबंद गंगोह बाइपास स्थित गुबंद वाली मस्जिद में मुफ्ती अब्दुल कादिर ने तरावीह में कुरआन पाक मुकम्मल कराया। उन्होंने ही दुआ कराई। इसमें लोगों ने रो-रोकर अल्लाह से गुनाहों की तौबा की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इसमें कारी कोकब, नजम उस्मानी, मो. सालिम, शाहनवाज उस्मानी, कमर उस्मानी, शाहजेब सिद्दीकी, दिलशाद, नबील, अब्दुल्लाह आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश