रमज़ान की 29वीं शब में दुआ के लिए देवबंद में उमड़ी हजारों अकीदतमंदों की भीड़, अल्लाह की बारगाह में एक साथ हाथ उठाकर मांगी अमन-सलामती की दुआ।

देवबंद: रमजान माह की 29वीं शब में नगर की प्रमुख मस्जिदों में तरावीह में कुरआन पाक मुकम्मल हुआ। इस दौरान एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया में सामूहिक दुआ कराई गई। जिसमें दूर दराज के इलाकों से हजारों लोग पहुंचे और अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर रो-रोकर दुआएं मांगी। दुआ में शामिल होने के लिए देहात क्षेत्र समेत आस-पास के जनपदों से भारी संख्या में लोग देवबंद पहुंचे। जिसके चलते रात भर नगर की सडक़ों अकीदतमंदों की चेहलकदमी से आबाद रहीं।

एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया में तरावीह में कुरआन पाक मुकम्मल होने पर जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने बयान करते हुए अल्लाह ने रमजान का महीना सब्र और इबादत करने के लिए दिया है। रमजान माह में ही कुरआन पाक नाजिल हुआ था। इसके उपरांत सामूहिक दुआ कराई गई। इसमें दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली पानीपत सहित अन्य जगहों से हजारों लोग दुआ में शामिल होने पहुंचे। वहीं, मरकजी जामा मस्जिद, छत्ता मस्जिद, कदीम मस्जिद समेत नगर की सभी प्रमुख मस्जिदों में सोमवार की देर रात तरावीह की नमाज में कुरआन मुकम्मल हुआ। जामा मस्जिद में प्रसिद्ध आलिम मुफ्ती कारी अफ्फान मंसूरपुरी ने दुआ कराई। दारुल उलूम की छत्ता मस्जिद में खुबाब मदनी ने कुरआन मुकम्मल कराया और जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने मुल्क में अमनो-अमान की दुआ कराई। 29वी शब में कुअरान करीम मुकम्मल होने के बाद होने वाली दुआ में शामिल होने के लिए देहात समेत आस पास के जनपदों से भारी संख्या में अकीदतमंद देवबंद पहुंचे और दुआ के बाद जमकर खरीदारी की जिसके चलते रात भर नगर के बाजार गुलजार बने रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश