सामाजिक संस्था मानव कल्याण मंच ने किया पर्व दर्शिका का विमोचन।

देवबंद: सामाजिक संस्था मानव कल्याण मंच द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रकाशित की जाने वाली पुस्तक पर्व दर्शिका का मंगलवार को विमोचन हुआ। इस दौरान अतिथियों ने मंच द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
मजनू वाला रोड स्थित एक सभागार में आयोजित हुए विमोचन कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डा. अनुज गोयल ने कहा कि मानव कल्याण मंच जनहित के कार्यों में बढ़चढ़ कर योगदान करता है। मंच अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचने के अपने लक्ष्य को बखूबी निभा रहा है। अधिवक्ता देवीदयाल शर्मा ने कहा कि मंच विशेषकर बच्चों की पढ़ाई में अहम भूमिका निभा रहा है। अधिवक्ता लोकेश वत्स ने बताया कि पर्वदर्शिका में सभी महत्वपूर्ण त्योहार समेत अन्य जानकारी समाहित हैं। संस्थापक अरुण अग्रवाल ने कहा कि असहायों की सेवा करने से आत्म सुख की अनुभूति होती है। इसलिए सभी को इस पुनीत कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। संचालन राजीव शर्मा ने किया। प्रमोद मित्तल, सुशील कर्णवाल, राजू सैनी, नरेंद्र बंसल, राजेश सैनी, यश बंसल, राजकुमार जाटव, रविंद्र कश्यप, राकेश अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, गोविंद गुप्ता व अमन गोयल आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।
महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश