देवबंद में धूमधाम से निकली श्री खाटू श्याम की निशान यात्रा, भजनों पर जमकर झूमें श्रद्धालु।

देवबंद: श्री खाटू श्याम सदन मंदिर के तत्वावधान में श्री खाटू फाल्गुन बधाई उत्सव पर नगर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान बाबा के भजनों पर श्रद्धालुओं जमकर झूमें।
शनिवार को शिक्षक नगर से प्रारम्भ हुई निशान शोभायात्रा का पूजन पूनम एवं विवेक गुप्ता, रथ की आरती मनोज नामदेव, रथ के सारथी राधेश्याम माहेश्वरी व सचिन माहेश्वरी (भोला), रथ सेवा निर्दोष वर्मा, रथ श्रृंगार सेवा मनीष गिरधर, रथ चंवर सेवा अक्षय चौहान, आशीष चौहान व संगीता गोयल, रथ प्रसाद सेवा तरुण गर्ग, माला अर्पण योगेंद्र गोयल व आशुतोष गुप्ता, प्रचार सेवा अंकित जैन, गौरव भसीन, सौरभ व पुनीत गोयल द्वारा की गई। श्याम बाबा को पटका करण माहेश्वरी द्वारा पहनाया गया। दांयी ओर की चंवर सेवा विक्की चौधरी तथा बायीं ओर चंवर सेवा विनय गुप्ता ने की। निशान यात्रा मैन बाजार, रेलवे रोड, सुभाष चौक, मजनू वाला रोड होते हुए पुन: शिक्षक नगर स्थित श्री खाटू श्याम सदन मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। पं. रविकांत शास्त्री, अश्वनी शर्मा, प्रवीन शर्मा, विशाल शर्मा, अमन मिश्रा, नवनीत लाल गोस्वामी व पं. कालिका प्रसाद ने मंत्रोच्चारण से पूजन संपन्न कराया। यात्रा के दौरान मनु शशी महाराज, अनिल धीमान, संजीव धीमान, अश्वनी गर्ग, रामपाल यादव, ऋषभ गर्ग, राजन सिंघल, विनोद शर्मा, अंकित शर्मा, शुभम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश