उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए बेहद अहम: असगर आलम।

देवबंद: विश्व उपभोक्ता संगठन भारत के अध्यक्ष असगर आलम ने कहा कि कहा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए बेहद अहम है। उन्होंने सभी से इसके प्रचार प्रसार का आह्वान किया।
मोहल्ला फोलादपूरा में में आयोजित हुई संगठन की बैठक में असगर आलम ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम का प्रचार प्रसार वक्त की जरूरत है। कहा मनुष्य जीवन में बहुत सारी वस्तुओं का उपभोग करता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति उपभोक्ता है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर उपभोक्ता संरक्षण के लिए एक आंदोलन खड़ा किया जा रहा है, इसलिए सभी लोग इसमें बढ़चढ़ कर भाग लें। सहारनपुर मंडल अध्यक्ष शाजिया जीनत ने कहा कि उपभोक्ताओं का संरक्षण कर उत्पीड़न से बचाने के लिए संगठन कार्य कर रहा है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सभासद एवं समाजसेवी हारिस सय्यद को देवबंद नगर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान पूर्व सभासद फैज़ान कुरैशी, कलीम चौधरी, वसीम सिद्दीकी, मूसा चौधरी, मुस्तकीम उर्फ बब्बन, शाहनवाज देवबंदी, अहमद, अब्दुल रब, मोहम्मद वसी आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश