अरशद को नगर अध्यक्ष और तौसीफ को उपाध्यक्ष बनाया गया।

देवबंद: देवबंद में किसान यूनियन की बैठक हुई, जिसमें यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव महबूब अंसारी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। यूनियन मंडल के उपाध्यक्ष चौधरी अनवर के आवास पर आयोजित बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव महबूब अंसारी का जोरदार स्वागत किया गया। 

इस मौके पर अरशद अंसारी को देवबंद नगर अध्यक्ष एवं तौसीफ अहमद को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। महबूब अंसारी ने सरकार द्वारा किसानों पर हो रहे अत्याचार की कड़ी निंदा की और एमएसपी पर गारंटी कानूनी बनाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान, बिजली और आवारा जानवरों का मुद्दा भी उठाया और सरकार से किसानों के हित में फैसला लेने की मांग की। इस मौके पर शौकीन अंसारी, अरशद अनसारी, शहजाद त्यागी आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश