सड़क पर भरे गंदे पानी से गुजरने को मजबूर कॉलोनी वासी, गणपति विहार कॉलोनी के लोगों ने की समस्या के समाधान की मांग।

देवबंद: गणपति विहार में मुख्य सडक़ खस्ताहाल बनी हुई है। इस सडक़ पर हर समय गंदा पानी भरे रहने से कालोनीवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

लालवाला रोड स्थित गणपति विहार कालोनी की सडक़ पिछले काफी समय से जीर्ण शीर्ण हालत में है। नालियां भी टूटी है,  जिससे गंदा पानी सडक़ पर आ जाता है और आवाजाही प्रभावित रहती है। कालोनीवासियों की बार बार मांग के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कालोनीवासियों रवि सैन, विपिन, भोला, राकेश, पवन, रोहित, केशव आदि का कहना है कि हर समय सडक़ पर गंदा पानी भरे रहना से जहां आम जनमानस परेशान है। वहीं, स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा दुश्वारी का सामना करना पड़ रहा है। सडक़ पर हर समय गंदगी पसरी रहने से संक्रामक बीमारियां पनपने का खतरा बना हुआ है। कालोनी के लोगों ने प्रशासन से सडक़ निर्माण करा समस्या का निदान करने की मांग रखी है।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश