उत्तर प्रदेश नागरिक एकता मंच ने चेयरमैन सहित नगर के गणमान्य लोगों को "देवबंद केसरी अवार्ड" से किया सम्मानित।

देवबंद: उत्तर प्रदेश नागरिक एकता मंच के तत्वावधान में मौहल्ला टांकान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नगर पालिका परिषद के चैयरमेन विपिन गर्ग, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता व सभासद अर्जुन सिंघल को उनकी सामाजिक सेवाओं के  लिए शाल व प्रशस्ति पत्र देकर "देवबंद केसरी अवार्ड" से सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन विपिन गर्ग ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में सभासदों के सहयोग से बिना भेदभाव के कार्य किया जा रहा, ईदगाह रोड व बस स्टैंड रोड जो गढ़ों में तब्दील हो चुकी है इन दोनों सड़कों पर शीघ्र कार्य आरम्भ होने वाला है। ये दोनों सड़के मेरी पहली प्राथमिकता में है। 
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक राज सिंघल ने कहा कि हमारा देवबंद नगर हिंदू मुस्लिम एकता का नगर है यहां पर सभी लोग प्यार मोहब्बत से रहते हैं, दीवाली व ईद पर सब एक दूसरे के घरों पर जाकर सौहार्द पूर्ण वातावरण में खुशियां मनाते हैं।
मानव कल्याण मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा आज के दौर में सच्ची सेवा है हमें जाति संप्रदाय से उठकर निर्धन असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए, उन्होंने उत्तर प्रदेश नागरिकता मंच द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य की प्रशंसा की।
कार्यक्रम को पूर्व प्रधानाचार्य शमीम मुर्तजा फारूकी, समाजसेवी व अंसारी बिरादरी के सिरमौर सईद अंसारी, उद्यमी अयूब बेग, सभासद अर्जुन सिंघल, अरुण गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की शमा रोशन मानव कल्याण मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल, अध्यक्षता उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक राज सिंघल व मुख्य अतिथि पालिका चेयरमैन विपिन गर्ग रहे। संचालन मंच के अध्यक्ष फैसल नूर ने किया। मंच के संरक्षक मुमताज अहमद ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बलवीर सैनी, जोगेन्दर जाटव, राहुल शर्मा, वजाहत प्रिंस,नवेद नूर, जुनैद आदि भी उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद

Post a Comment

0 Comments

देश