मानव कल्याण मंच द्वारा गरीब जरूरतमंद स्कूली बच्चों को जूते और जुराबें वितरीत की गई।

देवबंद: सामाजिक संस्था मानव कल्याण मंच द्वारा " नर सेवा नारायण सेवा" के तहत श्री जैन कन्या हाई स्कूल जोशीवाडा में जरूरतमंद स्कूली बच्चों को जूते व जुराब वितरित किए गए।
 इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा नगर महिला मोर्चा की अध्यक्षा डाक्टर कांता त्यागी ने कहा की जरूरतमंद बच्चों की सेवा करना परम पुण्य कार्य है। ये छात्राएं पढ़कर भविष्य में डाक्टर, वकील, इंजीनियर बनेगी और ये बड़े हर्ष का विषय है कि मंच लगातार सेवा कार्य कर रहा है।
मानव कल्याण मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने कहा कि हमसे जो कुछ भी बन पाता है हम निस्वार्थ भाव से निर्धन व असहाय लोगों की सेवा करते हैं और जरूरतमंद की सेवा करने से आत्म संतुष्टि की अनुभूति होती है तथा हमारा उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक अपनी सेवा पहुंचाना है।
मंच के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि मंच 1995 से लगातार निर्धनों व सामाजिक रूप से पिछड़े असहाय लोगों मदद कर रहा है। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना जैन ने मंच का आभार जताया।
इस अवसर पर अंजलि त्यागी, महासचिव सुशील कर्णवाल, उपाध्यक्ष राजू सैनी, बाबू चन्द्रप्रकाश गाबा, कोषाध्यक्ष सुनील बंसल, संगठन मंत्री नरेंद्र बंसल, भवन प्रबंधक राकेश अग्रवाल ऑडिटर यश बंसल उपस्थित रहे।

समीर चौधरी रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश