अथर नक़वी भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के देवबंद ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त।

देवबंद: थीतकी गांव में हुई भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की बैठक में यूनियन के ब्लॉक महासचिव रहे अथर नक़वी को संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपते हुए देवबंद ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर अथर नक़वी ने संगठन को और अधिक समय देने व एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत करने करने की बता कही। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर भरोसा करके उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसका वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।
 इस दौरान मंडल अध्यक्ष हाजी मौ.अब्बास न लगातार संघठन को मजबूत करने के लिए हर वर्ग के लोगो को भारतीय किसान यूनियन तोमर यूनियन में जूडने को कहा। इस दौरान सरताज प्रधान थीतकी, हुर नक़वी, ब्लॉक उपाध्यक्ष हुसैन अहमद, ग्राम सचिव शहजाद मलिक, सैय्यद हसन, रूकसार हुसैन, सचिन कुमार, मनोज कुमार, शूलतानी अल्वी व अन्य ग्राम वासी मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश