भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा नगर के गरीब जरूरतमंदों के बीच गर्म कंबल वितरित किए गए।

देवबंद: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा नगर के गरीबों जरूरतमंदों के बीच गर्म कंबल वितरित किए गए और सभी से इस कड़ाके के ठंड में जरूरतमंदों की मदद का आह्वान किया।
सोमवार को सांपला रोड स्थित परवेज अब्बासी के निवास पर भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, राकेश तनेजा, राहुल वाल्मीकि, आलोक खटीक और भाजपा नगर अध्यक्ष मुर्तजा कुरैशी द्वारा गरीबों जरूरतमंदों के बीच गर्म कंबल वितरित किए गए।
बता दें कि इलाके में इस समय कड़ाके की ठंड हो रही है जिससे गरीबों और जरूरतमंदों को मदद की काफी जरूरत है। इसी को देखते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा यह कदम उठाया गया है। अरुण गुप्ता और मुर्तजा कुरैशी ने सभी लोगों से गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद का आह्वान करते हुए कहा कि गरीबों की खिदमत करना नेक काम है हम सबको इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर अब्दुल कादिर गौड़, शहजाद अली, नावेद कुरैशी, आलम अब्बासी आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।
महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश