आठ वर्षीय मासूम बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने किया हमला।

देवबंद: मोहल्ला सराय पीरजादगान में घर के बाहर खेल रहे आठ वर्षीय मासूम पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। जिसे परिजनों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
मोहल्ला सराय पीरजादगान निवासी युसूफ का आठ वर्षीय बेटा मोहम्मद उवैस घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान आवारा कुत्तों का झुंड वहां पहुंचा और उवैस पर हमला कर दिया। इसमें उवैस घायल हो गया। शोर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों बामुश्किल कुत्तों को भगाया। परिजनों ने बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। नगरवासियों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश