पांच दिवसीय प्रभात फेरी का हुआ समापन, बुधवार को मनाया जाएगा प्रकाश पर्व।

देवबंद: गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही पांच दिवसीय प्रभात फेरियों का मंगलवार को विधिवत समापन हो गया। बुधवार (आज) प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने की घोषणा की गई।

मंगलवार को अंतिम प्रभातफेरी रेलवे रोड़ स्थित गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, रेलवे रोड, संत नगर कॉलोनी और लाजपत नगर कॉलोनी से होते हुए ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित परविंदर सिंह कक्कड़ के निवास पर पहुंची। इस दौरान भाई अशोक सिंह, चंद्रदीप सिंह, जितेश बतरा, सोनी बेदी, भोली मनचंदा, हरप्रीत बेदी और पपिंदर कौर ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया। सतनाम वाहेगुरू के जाप से वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रभात फेरी के मार्ग में संगत ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। गुरु द्वारा कमेटी की ओर से परविंदर सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि 15 जनवरी से श्री अखंड पाठ साहिब प्रारंभ हो चुके हैं और 17 जनवरी को प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान सेठ कुलदीप कुमार, सचिन छाबड़ा, हर्ष भारती, लकी कक्कड़, अमन सेठी, गुरविंदर सिंह बेदी, राजीव कक्कड़, युवराज सिंह, मानव सिंह, अजय निझारा, पपिन्द्र कौर, प्रिंस कपूर, राजपाल सिंह, सन्नी सेठी, सिमरन जीत सिंह, गुरमीत कौर, मानव सिंह और हर्ष नारंग आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।
महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश