देवबंद में दो फरवरी को होगा त्यागी ब्राह्मण महाकुंभ, त्यागी भूमिहार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली बैठक, पश्चिमी यूपी के 25 जनपदों के त्यागी समाज के लोग होंगे शामिल।

देवबंद: त्यागी भूमिहार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा देवबंद में दो फरवरी को त्यागी और ब्राह्मण महाकुंभ होगा। कहा कि महापंचायत में समाजिक और राजनैतिक भागीदारी समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

मंगलवार को नगर स्थ्ज्ञित शिक्षक नगर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशि त्यागी के आवाज पर त्यागी समाज की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान त्यागी ब्राह्मण भूमिहार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि देश में स्वर्ण जाति के लोगों के साथ सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर भेदभाव हो रहा है। कहा कि यही कारण है कि आज त्यागी समाज के युवा बेरोजगार है और सामाजिक राजनीतिक भागीदारी में पीछे हैं। उन्होंने कहा कि दो फरवरी को देवबंद में होने वाली महापंचायत उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश की राजनीतिक व सामाजिक स्थिति में बड़ा बदलाव लाने वालीद साबित होगी। कहा कि समाज का इस्तेमाल केवल वोट बैंक के रूप में नहीं होने दिया जाएगा। क्योंकि सत्ताधारी पार्टी के नेता और मंत्री समाज का अपमान करते हैं और पीछे की पंक्ति में जगह देते हैं। 
कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष सुशील त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष अक्षय त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशि त्यागी और पंकज त्यागी ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व सभासद दीपक त्यागी, नवनीत त्यागी, राहुल त्यागी, संदीप त्यागी, ऋषभ त्यागी, मुनेश त्यागी, पवन त्यागी, मनोज त्यागी, अतुल त्यागी, भूषण त्यागी, मुनेश त्यागी और आदेश त्यागी समेत समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश