एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा प्रस्तावित थाना की भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे खेड़ामुगल, थाने के लिए आवंटित की गई जमीन का जायजा लिया।

देवबंद: एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा प्रस्तावित थाना की भूमि का निरीक्षण करने खेड़ामुगल पहुंचे। यहां उन्होंने थाने के लिए आवंटित की गई जमीन का जायजा लिया। साथ ही जल्द निर्माण कार्य आरंभ होने की जानकारी दी। 
एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा और एसपी देहात सागर जैन रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खेड़ामुगल क्षेत्र के फलौदा रहमतपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ थाने की आवंटित जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने बताया कि खेड़ामुगल पुलिस चौकी को अपग्रेड कर थाना बनाया जाएगा। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही थाने की बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। 
वहीं, निर्माण कार्य स्थल पर खेड़ामुगल थाना का बोर्ड भी लगा दिया गया है। ग्राम प्रधान विकास चौधरी ने बताया कि वर्तमान में थाने को कार्य को लेकर यहां से 25 किलो मीटर की दूरी तय कर देवबंद जाना पड़ता था। जिसमें काफी परेशानी होती थी। नया थाना बनने से क्षेत्रवासियों को लाभ होगा और जल्द न्याय मिलेगा। इसमें मनोज, उमेश, सेठपाल, चांद सिंह प्रधान, अनिल मुखिया, शीशपाल, आजाद सिंह चौधरी, गौरव सिंह आदि मौजूद रहे। 

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश