यह जनता के विश्वास की जीत जो भाजपा पर जनता ने जताया: देवेंद्र निम।

रामपुर मनिहारान: (शिब्ली रामपुरी) भाजपा के क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम् ने कहा कि जो कामयाबी भारतीय जनता पार्टी को मिली है वह जनता के उस विश्वास और भरोसे की बदौलत मिली है जो उसने एक बार फिर से भाजपा पर जताया है यह पीएम मोदी की नीतियों की जीत है सबका साथ सबका विकास की जीत है।

रामपुर मनिहारान में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली भाजपा को शानदार कामयाबी पर मिठाई बांटकर और एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर खुशी का इजहार किया।
 विधायक देवेंद्र निम् ने कहा कि आगामी 2024 में भी भाजपा का फिर से परचम लहराएगा।
भाजपा नेता और समाजसेवी प्रदीप चौधरी ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत है जिससे यह संदेश निकलता है कि भाजपा पर जनता का भरोसा पूरी तरह से कायम है. भाजपा सरकार के शासन में जिस तरह से विकास कार्य हो रहे हैं उससे जनता का भरोसा भाजपा पर पहले से भी ज्यादा मजबूत हुआ है।

इस मौके पर भाजपा नेता विनोद पंवार,श्याम सिंह.जगबीर सिंह,मेघराज पंवार ने भी भाजपा की सफलता पर खुशी का इजहार करते हुए जनता का आभार जताया.अक्षय, मनोज, आस मोहम्मद सैफी, संदीप चौधरी, अनुज चौधरी,अभिषेक शुभम चौधरी,गजेंद्र पंवार,दिग्विजय चौधरी,गोपाल आदि मुख्य तौर पर मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

देश