अखिल भारतीय योगी जोगी नाथ उपाध्याय समाज संगठन द्वारा बैठक का आयोजन, शिक्षा और एकजुटता पर दिया गया जोर।

देवबंद: अखिल भारतीय योगी जोगी नाथ उपाध्याय समाज संगठन द्वारा बैठक का आयोजन कर शिक्षा और एकजुटता पर जोर दिया गया।
गांव बाबूपुर नंगली में हुई बैठक में संगठन के अध्यक्ष एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन सुभाष चंद योगी ने कहा कि सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण हमारा समाज तरक्की नही कर पा रहा है। कहा कि समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस उन्हें सही मार्गदर्शन की जरूरत है। संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को सही दिशा प्रदान कर बुलंदियों पर पहुंचाना है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में तीसरी बार देश की कमान देने का भी संकल्प लिया गया। संयोजक महिपाल जोगी ने सभी का आभार जताया। प्रदेश अध्यक्ष मनीष योगी, प्रदेश प्रभारी राजेश योगी, महिला प्रदेश अध्यक्ष योगी ऊषा उपाध्याय, सूबेदार संजय योगी, अश्विनी योगी, अनुराग उपाध्याय, विकास उपाध्याय, ऋषिपाल जोगी, रोशन जोगी, ब्रजपाल जोगी, महेश जोगी आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश