मेपल्स एकेडमी में आयोजित खेल मुकाबलों में भाजपा नेता नितिन गुप्ता के बेटे अंगद गुप्ता ने हासिल किया प्रथम स्थान।

मेपल्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने दिखाया खेलों में अपना दमखम।

देवबंद: मेपल्स एकेडमी के प्रांगण में चल रहे 'खेलो इंडिया' में ऊर्जा उत्सव-3 के अन्तर्गत शुक्रवार को तीसरे दिन मेपल्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने खेलों में अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेलों का आरंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. चित्रा जोशी, विद्यालय के चेयरमैन श्री अजय मित्तल जी द्वारा किया गया। 
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान खेलों में अपने प्रतिभा दिखाते हुए भाजपा नेता नितिन गुप्ता के बेटे पांचवी कक्षा के छात्र अंगद गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसे स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश