कल देवबंद आएंगे रेल मंत्री, रेलवे स्टेशन पर शुरु हुई रंगाई पुताई।

देवबंद: केंद्रीय रेल मंत्री एवं सहारनपुर लोकसभा प्रभारी अश्विनी वैष्णव शनिवार को देवबंद पहुंचकर विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे। साथ ही अन्य कई कार्यक्रमों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से आम चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

सरकारी कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार की सुबह साढ़े नो बजे रेल मार्ग से देवबंद पहुंचेंगे और करीब 9 घंटे तक यहां रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव 2024 जीतने के लिए टिप्स देंगे। मंत्री जी इस दौरान देवबंद विधानसभा क्षेत्र के ऊंचा गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। वहीं, गांव निहालखेडी में अनाथ बच्चों के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा हाईवे स्थित नितारा फार्म हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

उधर, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का देवबंद के लिए सरकारी कार्यक्रम आने के बाद रेल विभाग अलर्ट हो गया है। शुक्रवार पूरे दिन विभागीय अधिकारी और कर्मचारी रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे रहे। साथ ही मंत्री जी के आगमन पर रेलवे स्टेशन को साफ सुथरा बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम होता रहा।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश