रद्द हुआ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का देवबंद दौरा।

देवबंद: केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का देवबन्द का कार्यक्रम रद हो गया है। सुबह साढ़े नो बजे मंत्री जी को देवबंद पहुंचना था। लेकिन किसी कारणवश सुबह कार्यक्रम में फेरबदल कर दोपहर ढाई बजे मंत्री जी के आगमन का कार्यक्रम बताया गया था प्रोग्राम। परन्तु शनिवार की शाम जानकारी मिली है कि मंत्री जी के देवबन्द आने का प्रोग्राम केंसिल हो गया है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने की पुष्टि।
बता दें कि अश्वनी वैष्णव को देवबंद में कई कार्यक्रमों में शामिल होना था, उनके आगमन को लेकर रेलवे स्टेशन पर भी युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही थी, रेल मंत्री का शनिवार का देवबंद दौरा रद्द हो गया हालांकि अभी अगले दौरे की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश