भाकियू तोमर ने रोहना टोल प्लाजा पर लगाया किसानों के उत्पीड़न का आरोप, 14 दिसंबर को एकजुट होंगे किसान, कहा-किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

देवबंद: भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के मंडल अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अब्बास ने कहा कि रोहाना टोल पर हर दिन किसानों से नियम विरुद्ध अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है, जो निंदनीय है। जिसका विरोध किया जाएगा। इस संबंध में 14 दिसंबर को किसान इकट्ठा होकर टोल अधिकारियों से वार्ता करने के लिए जाएंगे।
रविवार को थीतकी गांव में आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अब्बास ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और उनके समाधान के लिए हर स्तर पर आंदोलन के लिए तैयार है। कहा कि पिछले काफी समय से रोहाना टोल पर किसानों से नियम से हटकर अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है। जिससे किसान परेशान हो चुका है। रोहाना टोल पर किसानों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हाजी अब्बास ने कहा कि इस संबंध में किसान इकट्ठा होकर 14 दिसंबर को अधिकारियों से वार्ता करने के लिए रोहाना टोल पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम में थीतकी गांव निवासी मोहम्मद हुर को संगठन की युवा इकाई का ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। हाजी अब्बास और महासचिव अथर नकवी ने मोहम्मद हुर का नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनका स्वागत किया। इसमें ब्लाक उपाध्यक्ष हुसैन अहमद, शहजाद मलिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश