गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर नगर में निकला विशाल कीर्तन, जो बोले सोनिहाल सतश्री अकाल के जयकारों से वातावरण बना भक्तिमय, गतका पार्टी ने दिखाए हैरतअंगेज करतब।

देवबंद: साहिब श्री गुरू नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। मार्ग में जगह जगह संगत का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। जो बोले सोनिहाल सतश्री अकाल के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान गतका पार्टी के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
रविवार को पंच प्यारों की अगुवाई में रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब से कीर्तन आरंभ हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने हमेशा प्रेम, एकता, समानता व भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने दुनिया को वहमों भ्रम से निकाल परमात्मा भक्ति करने की राह दिखाई। नगर कीर्तन को समाजसेवी डा. रवि प्रकाश खोराना व उद्यमी राजीव होरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कीर्तन विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा और वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में पंजाब से आए निरवैर खालसा गतका ग्रुप समेत कई ग्रुप के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतबों से सभी का मनोरंजन किया। 
गुरुद्वारा कमेटी की ओर से अतिथियों व पंच प्यारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने सभी का आभार जताया। संचालन सचिव गुरजोत सेठी ने किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, बाबा रणजीत सिंह, श्याम लाल भारती, विरेंद्र सिंह उप्पल, बलदीप सिंह, अरुण गुप्ता, राजेश अनेजा, चंद्रदीप सिंह, चन्नी बेदी, प्रिंस कपूर, अजय निझारा, हर्ष भारती समेत बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।
महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश