एनडीए को हराएगा पीडीए फार्मूला, बोले अखिलेश यादव सपाईयों पर फर्जी मुकदमे लगा रही भाजपा सरकार, देवबंद के इतिहास की जमकर प्रशंसा, कहा सपा पूरी ताकत से आजम खान के साथ।

देवबंद: पूर्व विधायक माविया अली के पुत्र और पालिका सभासद हैदर अली के विवाह समारोह में पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार जनता की आवाज उठाने वाले सपा के नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा आजम खान के मामले में भाजपा सरकार की दमनकारी नीति का जवाब जनता देगी। इस दौरान उन्होंने जमकर देवबंद के इतिहास की प्रशंसा।

गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक अलाइंस) को पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फरमोला हराएगा क्योंकि एनडीए के लोगों ने पीडीए के लोगों को धोखा दिया है और वर्तमान में यह लोग ही सबसे ज्यादा पीडि़त हैं।
नगर के मजनूवाला रोड स्थित प्रकाश होटल में अपने स्वागत समारोह के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए अखिलेश ङ्क्षसह यादव ने देवबंद की जमकर प्रशंसा की कहा कि इसे इल्म और तहजीब का शहर बताया। पत्रकारों द्वारा इंडिया गठबंधन के बारे में सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि अभी तक समाजवादी पार्टी ने जितने भी गठबंधन किए हैं उसमें हमारी हमेशा कोशिश रही है कि गठबंधन के सभी सहयोगी दलों का पूरा सम्मान हो। अखिलेश ने दो टूक कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव के बाद यह बात साफ हो गई है कि स्टेट लेवल पर कोई गठबंधन नहीं है, लेकिन नेशनल लेवल पर जो गठबंधन है उसे पीडीए रणनीति के तहत सपोर्ट किया जाएगा। अखिलेश यादव ने आजम खान और अरविंद केजरीवाल का उदाहरण देते हुए कहा कि आज यह हालत है कि जो भी जनता की आवाज उठाने की कोशिश करता है उस पर मुकदमें लगा दिए जाते हैं। इसकी वजह यह है कि बीजेपी को यह लगता है कि इनकी आवाज को दबा दो नहीं तो यह ताकत बनकर उभर जाएंगे। लेकिन हमें जनता और न्यायालय पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी ताकत के साथ आजम खान के साथ खड़ी है।
उन्होंने कहा सपा पीडीए गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। लोकसभा चुनाव में केंद्र में गठबंधन की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में सपा ने गठबंधन को चुनाव लड़ने का मसौदा तैयार किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा गठबंधन वालों को सम्मान दिया है और कभी किसी को मायूस नहीं किया।
उन्होंने कहा देवबंद भाईचारा की संस्कृति का शहर है, जिसका जंगे आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि देश हित में अंग्रेजों के खिलाफ देवबंद और यहां के लोगों व बुजुर्गों द्वारा दी गई कुर्बानियों को कभी बुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि देवबंद ने पूरे देश और दुनिया में शिक्षा का प्रकाश फैलाया है और दुनिया भर में इस ऐतिहासिक और पवित्र धरती से हमेशा भाईचारे और अमन शांति का संदेश गया है।
इस दौरान उनके साथ विधायक अतुल प्रधान, सपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव पार्टी कार्तिकेय राणा, विधायक आशु मलिक, सपा जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद आदि भारी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश