साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया।

देवबंद: साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ की समाप्ति के बाद कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें हजूरी रागी भाई अशोक सिंह, सुशील सिंह, दशमेश कीर्तनी जत्थे व नन्ही बच्ची जसवीन कौर छाबड़ा ने गुरुवाणी गायन कर व हरप्रीत कौर बेदी ने कविता सुनाकर संगत को निहाल किया।
प्रकाश पर्व पर संगतों को संबोधित करते हुए पंजाब से आए भाई जसवंत सिंह ने गुरु नानक देव जी के बचपन व जीवन काल के विषय में विस्तृत रूप से बताया। कहा कि गुरु नानक देव जी का जन्म धरती पर फैले भ्रम, अंधकार व द्वेष, लोभ व पाप के माहौल को समाप्त करने व लोगों को परमात्मा से मिलने का मार्ग बताने के लिए हुआ था। उनकी शिक्षाएं सदियों तक मानव जाति का मार्ग दर्शन करती रहेंगी। 
गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से कार्यक्रमों में सहयोग देने वाले लोगों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। गुरू के लंगर की सेवा अजय मदान व अन्य परिवारों की ओर से की गई। निशान साहिब के चोले की सेवा बीबी हरबंस कौर व श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ की सेवा सरदार इंद्रजीत सिंह राणा के परिवार की ओर से की गई। कीर्तन उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस दौरान सचिन छाबड़ा, श्याम लाल भारती, चंद्रदीप सिंह, बलदीप सिंह, जितेश बतरा, लवली सूरी, अजय निझारा, शोभा सिंह मनचंदा, चरण सिंह, विरेंद्र सिंह उप्पल, सुमित सिंह, दलीप मल्होत्रा, राजेश अनेजा आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।
महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश