प्रभातफेरी पर हुई फूलों की वर्षा, संगत के उत्साह से वातारण हुआ भक्तिमय।

देवबंद: साहिब श्री गुरूनानक देव जी महाराज के प्रकाश के पर्व के उपलक्ष्य में नगर में निकाली जा रही प्रभातफेरियों में आज प्रभातफेरी ब्रहमपुरी कालोनी स्थित हरजीत सिंह बतरा के निवास पर पहुंची। सतनाम वाहेगुरू व जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों से वातारण भक्ति मय बन गया।
शनिवार को प्रातः काल गुरूद्वारा साहिब से प्रारंभ हुई प्रभातफेरी सुभाष चौक , कैलाशपुरम कालोनी, दीपक विहार, अशोक विहार होते हुए ब्रहमपुरी कालोनी स्थित हरजीत सिंह बतरा के निवास पर पहुंची जहां भाई अशोक सिंह,चंद्रदीप सिंह, बलदीप सिंह, चन्नी बेदी, भोली मनचंदा, पपिन्द्र कौर, सिमरनजीत सिंह, ऋषभ रसवंत आदि ने गुरुवाणी गायन कर संगत को निहाल किया। परिवार ने फूलों की वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। अरदास उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान श्याम लाल भारती, सचिन छाबड़ा, गुरजोत सिंह सेठी, हर्ष भारती, मंगू सचदेवा, परमजीत सिंह, अमृत सिंह, हर्षप्रीत मनचंदा, युवराज अरोड़ा, मानव, अनमोल, तनिष्क आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश