ओवरब्रिज न होने के चलते भायला रेलवे फाटक पर लगता है लंबा जाम, लोग परेशान।

देवबंद: रेलवे फाटक बंद होने से नगर के भायला मार्ग के दोनों और लंबा जाम लग गया। इससे लोग हलकान हो गए और वाहन चालकों को काफी देर तक जाम में फंसे रहने को मजबूर होना पड़ा।
ओवर ब्रिज 
भायला रेलवे फाटक पर ब्रिज का निर्माण न होने से यहां दिन में कई-कई बार जाम लग जाता है। मंगलवार की शाम करीब चार बजे फाटक काफी समय तक बंद रहा। जिसके चलते फाटक से घास मंडी तक जाम लग गया। यही स्थिति गंगोह मार्ग पर रही। यहां भी वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लगी हुई थीं। लोगों का कहना है इस रेलवे क्रॉसिंग से वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। जिसके चलते फाटक बंद होते ही यहां जाम लग जाता है। अधिक समय फाटक बंद रहने से स्थिति खराब हो जाती है। ब्रिज निर्माण से ही समस्या का समाधान होगा।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश