कांग्रेसियों ने दलित संवाद कार्यक्रम में अनुसूचित समाज के लोगों से भरवाए मांग पत्र, भाजपा सरकार पर कटाक्ष।

देवबंद: कांग्रेस ने भायला गांव में बुधवार को दलित गौरव संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित समाज के लोगों से मांगपत्र भरवाए। इस दौरान भाजपा सरकार पर जमकर कटाक्ष किए गए।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित हुए कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। महंगाई और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। युवाओं को नौकरी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार का पतन निश्चित है। नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस ही देश में सुशासन स्थापित कर सकती है। कांग्रेस की सरकार आने के बाद युवाओं को नौकरी मिलेगी और जनता की समस्याएं दूर होंगी। इस दौरान अनुसूचित समाज के लोगों ने मांग पत्र में अपनी समस्याएं लिखीं। अजय राणा, उमराव सिंह, मदनपाल, ओमनाथ कश्यप, रमेश सैनी, राशिद खान आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश