पश्चिमी उत्तर प्रदेश विकास मंच के कार्यक्रम में बोले किसान नेता भगत सिंह वर्मा, पश्चिमी यूपी के विकास के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी।

देवबंद: पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण से ही पश्चिम के लोगों का विकास संभव है। पृथक प्रदेश बनने तक संगठन की लड़ाई जारी रहेगी।

सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में हुई पश्चिमी उत्तर प्रदेश विकास मंच और पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की संयुक्त बैठक में भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां कानून व्यवस्था ठप है और गरीबी, महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी चरम पर है। पृथक पश्चिम प्रदेश के निर्माण से यहां शिक्षा और चिकित्सा सस्ती होगी। किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और बेरोजगार युवाओं को भी इसका लाभ मिलेगा। पश्चिम प्रदेश विकास मंच के अध्यक्ष विनय बंसल ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश ही सभी समस्याओं का हल है। अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति के संयोजक यशपाल मलिक ने भी पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण की वकालत की। आसिम मलिक, मोहम्मद जहीर तुर्की, मा. रईस अहमद, नितिन गोयल, नीरज कपिल, मोहम्मद वसीम गोड़, चंद्रपाल सिंह, हाफिज मुर्तजा त्यागी, नरेंद्र सिंह, विकास चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, संदीप चौधरी, विशाल त्यागी आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश