देवबंद में आयोजित नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन में बोली कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, महिला आरक्षण विधेयक पास होने से महिलाओं को मिला आगे बढ़ने का मौका।

देवबंद: पदेश की योगी सरकार में बाल विकास एवं पुष्टाहार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षिक समेत सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला आरक्षण विधेयक पास कराया है। इसके लिए प्रधानमंत्री बधाई के पात्र हैं।
शुक्रवार को देवबंद में स्टेट हाईवे स्थित एक सभागार में आयोजित नारी शक्ति वंदन (महिला सम्मेलन) कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में बहन बेटियों को बराबरी का अधिकार, सम्मान और सुरक्षा देने का काम किया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ रही हैं। 
लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लंबित महिला आरक्षण विधेयक लागू किए जाने की खुशी में प्रदेशभर में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा के पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने महिला आरक्षण विधेयक पास कराकर अपनी मंशा साफ कर दी है। 

कार्यक्रम में पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, सुखविंदर सोम, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री रमा गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नूतन शर्मा व जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग, सोनित कश्यप, राहुल वीरपुर, अनिरुद्ध त्यागी, शिवराज सिंह रोड, साहब सिंह पुंडीर, कुलदीप सैनी, डा. पवन सवई, अरुण गुप्ता समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश