त्योहारी सीजन में बाजारों में लगी भारी भीड़, ई-रिक्शा बन रहे जाम का कारण।

देवबंद: त्योहारी सीजन चल रहा है। जिसके चलते बाजारों में भारी भीड़ है। लेकिन यहां जाम की स्थिति नासूर बन चुकी है। ई-रिक्शाओं से लगने वाले जाम से लोग परेशान आ चुके हैं। लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

नगर के मेन बाजार, सराफा बाजार, एमबीडी चौक, मीना बाजार, भायला रोड, शाहजीलाल मार्ग पर मुख्य बाजार हैं। जहां खरीदारों की अधिक भीड़ रहती है। लेकिन जाम की समस्या से यहां आने जाने वाले लोगों को हलकान किया हुआ है। नगर में ई-रिक्शाओं की बढ़ती संख्या और रुट निर्धारित न होने की वजह से दिनभर यहां जाम लगा रहता है। राहगीरों और रिक्शा चालकों के बीच मारपीट तक हो जाती है। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी केवल तमाशा देखते रहते हैं। राजनीतिक मजबूरियों के कारण नगर पालिका परिषद भी आज तक समस्या का समाधान नहीं करा पाई। जिससे लोगों को भारी परेशान का सामना करना पड़ रहा है।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश