मुमताज़ अहमद भाकियू (अराजनैतिक) के जिला सचिव नियुक्त, बैठक में बोले जिलाध्यक्ष, " कोई ताक़त किसानों की आवाज़ को दबा नहीं सकती।

देवबंद: भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी ने संगठन का विस्तार करते हुए मुमताज अहमद को जिला सचिव नियुक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई ताकत नहीं है जो किसानों की आवाज को दबा सके। संगठन किसानों की लड़ाई लड़ता रहेगा।

सोमवार को मोहल्ला टाकान में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसानों के हकों के लिए आवाज बुलंद करना है। आरोप लगाया कि कुछ संगठन किसानों की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं, जो सरासर गलत है। युवा इकाई के जिलाध्यक्ष पुनीत चौधरी व तहसील अध्यक्ष नवीन त्यागी ने कहा कि उनका संगठन पूरी तरह अराजनीतिक है। यही वजह है कि संगठन में लगातार सदस्य बढ़ रहे हैं।
इस अवसर पर मुमताज अहमद ने संगठन के जिम्मेदारों का आभार जताते हुए कहा कि यूनियन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी ईमानदारी से निभाते हुए वह किसानों की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे।
इसमें ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध, जीशान प्रधान, कुलदीप, हरपाल सिंह, मनोज त्यागी, पवन त्यागी, मनोज त्यागी, पवन त्यागी, हर्षित, ऋषिपाल, महताब आजाद, अरशद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश