लोकसभा में शक्ति वंदन अधिनियम पास होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने जाहिर की खुशी, पीएम मोदी का जताया आभार।

देवबंद: मोदी सरकार द्वारा पेश नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा में भारी मतों से पास होने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पदाधिकारीयो⁄कार्यकर्ताओ ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। 

गुरुवार को भाजपा नगर उपाध्यक्ष श्रीमति मंजू शर्मा के आवास पर आयोजित बैठक में जिला शोध प्रमुख श्रीमति शुभलेश शर्मा व वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमति पूनम कौशिक ने कहा कि नारी शक्ति वंदन बिल पास होने से विधान सभा व लोकसभा में महिलाओ की भागीदारी बढने पर जंहा महिलाओ के हित के लिये आवाज बुलंद होगी, वही यह नारी शसक्तिकरण की दिशा में अहम पडाव होगा। ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक महिलाओ ने अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है तथा हर क्षेत्र में महिलाए अपना परचम लहरा रही है। राजनिति में 33 प्रतिशत महिलाओ के आने से भारतीय राजनति की दशा व दिशा बदल जायेगी। देश की आधी आबादी के हक व अधिकार के लिये यह बिल वर्षो से लम्बित था जिसको मोदी जी ने पास कराकर महिलाओ को मान सम्मान व स्वाभिमान से जीने का अधिकार दिया है। 
महिला मोर्चा अध्यक्ष डाक्टर कांता त्यागी व जिला मंत्री श्रीमति स्नेहा टंडन ने कहा कि यह महिलाओ के मान सम्मान ओर स्वाभिमान के लिये यह ऐतिहासिक पल है। महिलाओ को इसका वर्षो से इन्तजार था। भाजपा महिला मोर्चा, महिलाओ की बहुप्रतीक्षारत मांग को पुरा करने के लिये पीएम मोदी का आभार व्यक्त करती है। 
इस दौरान श्रीमति सुदेश शर्मा, श्रीमति मिनाक्षी, श्रीमति सुनीता, निधि, राधा तथा सोनिया शर्मा आदि उपस्थित रही।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश