सहारनपुर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का किया गया स्वागत।

सहारनपुर: (शिब्ली रामपुरी) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी आज सहारनपुर पहुंचे जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया.
 सहारनपुर में पूर्व सांसद स्वर्गीय नकली सिंह की 14 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और उन्होंने पूर्व सांसद नकली सिंह को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरसावा रोड नकुड़ स्थित देवऋषि हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करने भी पहुंचे जहां पर उन्होंने उद्घाटन करने के उपरांत हॉस्पिटल का निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया।

गांव जंधेड़ा में पूर्व सांसद चौधरी नकली सिंह की 14वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा मैं सम्मिलित होकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए. इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि अपने जीवन में जिस तरह से नकली सिंह जी ने जनता की सेवा की वह आज भी याद की जाती है उनकी राजनीतिक और सामाजिक सेवाओं को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता है।
इस दौरान राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी. क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया. कैराना सांसद प्रदीप चौधरी. पूर्व सांसद लखनपाल शर्मा समेत पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Post a Comment

0 Comments

देश