ईद-ए-गदीर के अवसर पर थीतकी गांव में हुआ मुशायरा, शायरों ने पेश किया उम्दा कलाम।

देवबंद: थीतकी गांव में शिया समुदाय के द्वारा ईद-ए-गदीर त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान एक मुशायरे का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रसिद्ध शायरों ने शानदार कलाम पेश कर खूब वाहवाही लूटी।
बुधवार को ईद-ए-गदीर के त्योहार के अवसर पर मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसमें शायर मिसम गोपालपुरी ने पढ़ा..एक तस्बीह के दाने से खुमैनी ने किया सारे अमेरिका के हथियार की ऐसी तैसी। सरर नकवी ने कहा..जमीन हार गई आसमान हार गया सितम की बज्म का हर बयान हार गया। सुनकर खूब वाहवाही लूटी। इनके अलावा शम्स तबरेज, फरहान बनारसी, रजी बिसवानी आदि ने भी अपना कलाम पेश किया। 
इस अवसर पर हसन अब्बास व मो. हुर ने संयुक्त रुप से ईद-ए-गदीर के बारे में बताते हुए कहा कि यह त्योहार उस घटना की याद में मनाया जाता है। जिसमें इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद साहब चचेरे भाई व दामाद अली इब्ने अबी तालिब को अपना उत्तराधिकारी बनाया था। बताया कि यह त्योहार दुनिया के विभिन्न देशों में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इसमें शब्बर प्रधान, मौलाना जुहैर, अथर नकवी, कासिफ शबी, शहकार, सुहैल अब्बास, पप्पू आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश