अंडरपास की दीवार में बनी दरार, देवबंद-रुड़की रेल लाइन के लिए कासिमपुरा मार्ग पर बनाया गया है अंडरपास।

देवबंद: देवबंद-रुड़की रेल मार्ग के लिए कासिमपुरा मार्ग पर बनाए गए अंडरपास की दीवार में दरार बन गई। बताया जाता है कि कुछ लोगों ने दरार देख निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों को इसकी जानकारी दी है। गनीमत यह है कि उक्त मार्ग पर अभी ट्रेनों का संचालन शुरु नहीं हुआ है। 
रेलवे विभाग की और से देवबंद-रुड़की रेल लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए कार्य युद्ध स्तर पर छेड़ा गया है। रेलवे लाइन के लिए कासिमपुरा मार्ग पर अंडर पास बनाया गया है। पिछले कई दिनों से बारिश होने के चलते यहां पानी भरा हुआ था। दो दिन बारिश नहीं हुई तो पानी कम होने पर कुछ लोगों ने देखा कि अंडरपास की दीवार के निचले हिस्से में दरार बनी हुई है। जिसकी जानकारी उन्होंने कार्य में लगे कर्मचारियों को दी। दरार बनने को लेकर लोग इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। इंजीनियर राजकुमार भारद्वाज का कहना है कि उन्हें दीवार में दरार बन जाने के बारे में पता नहीं है, जानकारी कराएंगे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश