भाजपाइयोें ने अपने अपने बूथ पर सुनी पीएम मोदी की "मन की बात", देशवासियों से वृक्ष बचाने और जल बचाने का आह्वान।

देवबंद: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम नगर में भाजपाइयों ने अपने-अपने बूथ पर सुनी। बूथ संख्या 237, बूथ संख्या 215 और बूथ संख्या 257 पर कार्यकर्ताओं ने पीएम की मन की बात सुन कर कहा कि कहा कि मन की बात सुनने से उनमे आत्मविश्वास बढ़ता है।
रविवार को पीएम मोदी की मन की बात के 103वें संस्करण भाजपा के सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक विवेक तायल के आवास पर बूथ संख्या 237 पर सुना गया। तायल ने कहा कि पीएम मोदी ने मन की बात में देशवासियों से वृक्ष बचाने और जल बचाने का आह्वान किया है। 
बताया कि उप्र. ने एक दिन में 30 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य प्राप्त किया है। इस दौरान इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, प्रदीप सिंघल, आयुष गुप्ता रोबिन अग्रवाल, अरविंद तायल, राजेश सिंघल, प्रवीन धीमान सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।
बूथ नबंर 257 पर बूथ अध्यक्ष शुभम पुरी के आवास पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात को सुना। मन की बात सुनने के बाद आलोक खटीक और बिजेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री से मन की बात सुनने से आत्मविश्वास बढ़ता है। कहा कि इससे राष्ट्र की अस्मिता व गौरव के लिए काम करने की प्ररेणा मिलती है। इस दौरान अरविंद खटीक, सभासद प्रतिनिधि श्याम चौहान, मुरली, प्रियांशु, अंश, पवन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर, भाजपा नगर उपाध्यक्ष विकास त्यागी ने बूथ संख्या 215 कास्थवाडा में कार्यकर्ताओं के साथ पीएम की मन की बात सुनी। इस दौरान विकास त्यागी, सभासद अंकित राणा, सेक्टर संयोजक विशाल गर्ग ने मन की बात को सुन कर तत्पश्चात वृक्षारोपण अभियान के निमित वृक्ष लगाकर धरती माँ को हरा भरा करने का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर बूथ वासी एवं भारतीय जनता पार्टी के सजग कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।


Post a Comment

0 Comments

देश