पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नकली नोटों के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, नकली नोट बनाने के उपकरण भी बरामद।

देवबंद: थाना बड़गांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को नकली नोटों और नकली नोट बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।

सोमवार को प्रेस कॉन्फ्स के दौरान एसपी देहात सहारनपुर सागर जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना बड़गांव पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से पुलिस ने 51750 रुपए की नकली नोटों की करेंसी, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर अन्य उपकरण के साथ एक बाइक भी बरामद की है। पकड़े गए दोनों अभियुक्त उत्तराखंड के लक्सर के रहने वाले हैं जिनके नाम रवि और जसवंत है। एसपी देहात सागर जैन ने नकली करेंसी बनाने की घटना का अनवरण करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा बरामद किए गए सभी नोट ₹50 और ₹100 के नकली नोट है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि उनके अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

सीओ देवबंद ने बताया कि थाना बडगाँव प्रभारी विशाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना बडगांव पुलिस द्वारा मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर कस्बा बडगाँव में जाली मुद्रा चलाने के उद्देश्य से आये शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए और उनसे 51750 रुपये के जाली नोट भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश