त्यागी समाज से बनाया जाए सहारनपुर भाजपा जिलाध्यक्ष, त्यागी ब्राह्मण समाज के लोगों ने उठाई मांग, जातीय समीकरण बनाने में जुटा बीजेपी आलाकमान।

देवबंद: त्यागी ब्राह्मण समाज के लोगों ने भाजपा हाईकमान से इस बार सहारनपुर में त्यागी समाज के नेता को जिलाध्यक्ष बनाने की मांग की है। त्यागी महासभा के अध्यक्ष अक्षय त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज शत प्रतिशत मत भाजपा को देता है। कहा कि सहारनपुर में हर समाज के व्यक्ति को प्रतिनिधित्व मिला हुआ है जबकि त्यागी ब्राह्मण समाज आज भी इससे अछूता है। ऐसे में इस बार सहारनपुर में त्यागी समाज से ही भाजपा का जिला अध्यक्ष बननया जाना चाहिए।

उधर, ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि इस बार प्रदेश नेतृत्व सहारनपुर में त्यागी समाज से जुड़े नेता को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकता है। जिसके पीछे सहारनपुर से मुजफ्फरनगर समेत आसपास के जनपदों में त्यागी मतदाताओं का भारी संख्या में होना माना जा रहा है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सहारनपुर भेजे गए पर्यवेक्षक के सामने जहां ठाकुर, गुज्जर, कश्यप, और सैनी समाज से कई लोगों ने जिलाध्यक्ष के पद पर दावेदारी पेश की तो वही त्यागी ब्राह्मण समाज से प्रदीप त्यागी द्वारा जिला अध्यक्ष के लिए अपना नाम पेश किया। प्रदीप त्यागी पुराने भाजपाई माने जाते हैं। 
गौरतलब हो कि पश्चिम यूपी में भाजपा हाईकमान इस बार जातीय समीकरण के आधार पर जिला अध्यक्ष की ताजपोशी करने जा रहा है। श्रीकांत त्यागी प्रकरण से नाराज चल रहे त्यागी समाज को साधने के लिए भाजपा हाईकमान इस बार पश्चिम यूपी में दो जिला अध्यक्ष त्यागी समाज के कोटे से देने जा रहा है। जिनमें सहारनपुर और हापुड़ जिला से त्यागी समाज का जिला अध्यक्ष बनने के कयास लगाए जा रहे हैं। 

बता दें कि 23 वर्ष पूर्व देवबंद विधानसभा के गांव कुरडी निवासी राजकुमार त्यागी भाजपा के दो बार जिलाध्यक्ष बने थे। इसके बाद जाएगी समाज का कोई भी व्यक्ति जिला अध्यक्ष नहीं बन सका।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश