देवबंद में व्यापारियों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

देवबंद: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के  प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग का जन्मदिन मनाते हुए व्यापारीयों ने संकल्प लिया कि हम सभी पूरी कर्तव्य निष्ठा ईमानदारी व लगन के साथ निरंतर अपने व्यापारियों की सेवा एवं सुरक्षा व सम्मान के लिए तथा समस्याओं के निस्तारण हेतु संघर्षरत रहेंगे। 
इस मौके पर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष विवेक तायल कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल देवबंद इकाई व्यापारियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है। हमारे व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग व्यापारियों के संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। नगर इकाई देवबंद की कार्यशैली को देखते हुए शक्ति वेल्डिंग वर्कस के मालिक राशिद कमाल अपने साथियों के साथ व्यापार मंडल में सम्मिलित हुए। उनकी व्यापार मंडल के प्रति आस्था और विश्वास को देखते हुए उन्हें व्यापार मंडल में नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। 
सहारनपुर से आये व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जय वीर राणा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल अपने सभी कार्य क्षेत्रों में अनुकरणीय भूमिका निभा रहा है व्यापारियों के साथ किसी भी तरह उत्पीड़न की दशा में सबसे आगे खड़ा होता है। उन्होंने हिंदू मुस्लिम भाईचारा समिति के अध्यक्ष सलीम कुरेशी को व्यापार मंडल की जिला टीम में स्थान देते हुए जिला उपाध्यक्ष पद से मनोनीत किया। व्यापार मंडल के संरक्षक संदीप शर्मा एडवोकेट एवं मनोज सिंघल ने कहा कि व्यापार मंडल ने हमेशा व्यापारियों के हितों के लिए काम किया है नगर में जगह-जगह कैमरे लगवाए हैं ताकि सुरक्षा की दृष्टि से व्यापारियों का हित हो सके। व्यापार मंडल के महामंत्री राजेश सिंघल व जिला उपाध्यक्ष अजय गर्ग ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल पिछले 40 वर्षों से पूरे प्रदेश में व्यापारियों के हितों की लड़ाई लडता आ रहा है। इस मौके पर अमित सोनी, रोबिन अग्रवाल, परवीन धीमान, नदीम खान, नईम अख्तर, हैदर अंसारी, सलीम अंसारी, सलीम गौर,आकिल राव,आस मोहम्मद,रागिब गौर, रेहान सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश