नगर विकास कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी का पुर्नगठन, विकास चौधरी अध्यक्ष और गजाली बने महामंत्री, नए पदाधिकारियों का हुआ स्वागत।

देवबंद: नगर विकास कर्मचारी महासंघ की शनिवार को हुई बैठक में महासंघ की कार्यकारिणी का पुर्नगठन हुआ। इस दौरान नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

नगरपालिका सभागार में हुई बैठक में सर्वसम्मति से विकास चौधरी को अध्यक्ष, गजाली अहमद को महामंत्री, मोहम्मद ताबिश उपाध्यक्ष, शेखर पुंडीर सचिव, श्रीकांत कोषाध्यक्ष, श्रीप्रकाश उप कोषाध्यक्ष, ऋषिपाल मीडिया प्रभारी, नीरज गोस्वमी संगठन मंत्री, मोहम्मद मजाहिर प्रचार मंत्री, मोहम्मद आजम उप प्रचार मंत्री, मोहम्मद आरिफ संयुक्त मंत्री, बिरला सूद कानूनी सलाहाकार जबकि सुंदरलाल व मोहम्मद अकबर को संरक्षक चुना गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का कर्मचारियों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। नवमनोनीत अध्यक्ष विकास चौधरी ने कार्यकारिणी से संगठन हित में कार्य करते रहने की अपेक्षा जताई।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश