भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाक बंगले पर सुनी किसानों की समस्याएं, बोले किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

देवबंद: भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

बुधवार को चौधरी संजीव तोमर ने स्थानीय डाक बंगले पर क्षेत्र के किसानों की समस्याएं सुनी। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा नलकूपों पर जबरदस्ती मीटर लगाए जा रहे हैं। जबकि सरकार ने किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। बताया कि विद्युत कर्मचारी चेकिंग के नाम पर किसानों से उगाही करने में लगे हुए हैं। संजीव तोमर ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विद्युत निगम के अधिकारियों के समक्ष किसानों की समस्याएं रखी जाएंगी और समस्या का हल न होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान खलील प्रधान, पवन त्यागी, गुडडू आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश