मध्य प्रदेश सरकार द्वारा डॉ. रख़्शंदा रूही मेहदी को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा।

देवबंद: नगर की प्रमुख लेखिका एवं कथाकार डॉक्टर रख़्शंदा रूही मेहदी को उनकी किताब ‘मानसून स्टोर’ के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मगंलवार को मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी एवं संस्कृत परिषद, संस्कृति विभाग की ओर से भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में पांच नेशनल और 12 लेखकों को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में देवबंद की सुप्रसिद्ध लेखिका डॉक्टर रख़्शंदा रूही मेहदी को उनके कथा संग्रह 'मानसून स्टोर' के लिए "हामिद सईद खान राष्ट्रीय पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ रख़्शंदा रूही मेहदी को ₹51 हजार का चेक दिया गया, साथ ही स्कार्फ एवं सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह से नवाजा गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि राज्य की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर एवं सांसद व साहित्य अकादमी निदेशक डॉ. विकास दवे द्वारा सभी लेखकों एवं कथा कारों को सम्मानित किया गया और उनकी रचनाओं की प्रशंसा की।
संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि देश के निर्माण में रचनाकारों की अहम भूमिका होती है, इसलिए उनको समाज और देश के प्रति अपनी सकारात्मक जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
डॉक्टर रख़्शंदा रूही मेहदी को सम्मान मिलने पर प्रख्यात शायर डॉक्टर नवाज देवबंदी, लेखक कमल देवबंदी, डॉक्टर शमीम देवबंदी, मौलाना नदीम उल वाज्दी, डॉक्टर उबेद इकबाल आसिम, नजम उस्मानी, डॉक्टर नदीम शाद देवबंदी, रिजवान सलमानी, फहीम सिद्दीकी, आरिफ उस्मानी, फिरोज़ खान, महताब आजाद आदि ने हर्ष जताते हुए डॉक्टर मेहदी की साहित्यिक सेवाओं की प्रशंसा की।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश