गीता प्रचार समिति सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया "गीता दर्पण" पत्रिका का विमोचन, चेयरमैन और सभासदों को किया सम्मानित।

देवबंद: सोमवार को गीता भवन में आयोजित कार्यक्रम में 
गीता दर्पण पत्रिका 2023 के विमोचन गणमान्य लोगों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संयोजक रितेश बंसल एडवोकेट द्वारा बताया गया कि श्री गीता प्रचार समिति सेवा ट्रस्ट रजिस्टर्ड देवबंद द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आय-व्यय का विवरण धार्मिक त्योहार वाली एवं अन्य आवश्यक जानकारियों के साथ श्री गीता दर्पण पुस्तिका वर्ष 2023 का विमोचन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित धर्मपाल महाजन पूर्व प्रधानाचार्य शामिल हुए, इस अवसर पर देवबंद नगर पालिका के चेयरमैन विपिन गर्ग व सभासदों मनोज सिंघल, विपिन त्यागी, रविन्द्र चौधरी, अर्जुन सिंघल, सुधा गाँधी, महक चौहान, कुलदीप सैनी, अंकित राणा का अभिनंदन भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेश कंसल ने की। विशिष्ट अतिथि प्रदीप सिंघल, अशोक मिश्रा रहे। गीता प्रचार 
उन्होंने बताया कि गीता प्रचार समिति सेवा ट्रस्ट पूर्ण रूप से धार्मिक समिति है वह जन कल्याण के कार्य करती है, प्रतिवर्ष महिला उत्थान, दिव्यांग उत्थान, कन्या विवाह आदि के कार्य गीता प्रचार समिति सेवा ट्रस्ट रजिस्टर्ड द्वारा समय-समय पर किए जाते हैं।
कार्यक्रम को अशोक गुप्ता पत्रकार, देवीदयाल शर्मा एड., राजेश सिंघल, दीपक राज सिंघल, मनोज गर्ग ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव सुधीर गर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय बंसल,प.विनय प्रकाश तिवारी, संजय मित्तल अखिल शर्मा, योगेंद गोयल, नीरज कंसल, सुनील बंसल, राजकुमार रस्तोगी, मंजू शर्मा, डॉ. कांता त्यागी, मधु रस्तोगी, सोमनाथ गुप्ता, उषा रानी, सचिन गुप्ता, सुभाष मित्तल,अरुण कुमार, अभिषेक त्यागी, अम्बरीश त्यागी, नीरज गोयल, साधना गुप्ता, शिवांग कश्यप, मनोज बंसल, राकेश अग्रवाल, मधु शर्मा, दीपक राज सिंघल, राजकिशोर गुप्ता, विनय बंसल,गौरव बंसल, पंकज गोयल, सतेंद्र बंसल, वैभव अग्रवाल, विकास त्यागी, हरीश त्यागी, अजय जैन आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश