सामान्य कार्यकर्ता से देवबंद पालिका तक का सफर, जानिए कौन हैं देवबंद के प्रथम हिंदू चेयरमैन विपिन गर्ग।

देवबंद: (समीर चौधरी
नगर पालिका परिषद देवबंद के नवनिर्वाचित चेयरमैन विपिन गर्ग साधारण परिवार से ताल्लुक रखते है। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के बेहद करीबी सरल स्वभाव के विपिन गर्ग का साधारण कार्यकर्ता से देवबंद का पहला हिंदू चेयमरैन बनने का सफर बेहद ही रोचक है।
थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव टपरी में जन्में विपिन कुमार गर्ग परिवार में तीन बहनों व चार भाईयों में सबसे छोटे हैं। उनका बचपन गांव टपरी में ही बीता, बड़गांव से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने अम्बैहटा चांद से इंटरमीडिएट व मुजफफरनगर के डी.ए.वी. कॉलेज से बी.एस.सी. व एम. ए. की परीक्षा पास की। 
वर्ष 1980 में बड़े भाई दीपक गर्ग के देवबंद आकर बस जाने के कारण पूरा परिवार देवबंद आ गया था और देवबदं के मीना बाजार में कपड़े का कारोबार शुरू किया। बचपन से ही आरएसएस से जुड़े विपिन गर्ग ने सन 2004 में नगर में ज्वैलर्स की दुकान की, उनका विवाह सन् 2004 में ही ऋचा गर्ग से हुआ। उनके परिवार में दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी है। कारोबार के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए विपिन की रूचि राजनीति में भी रही और वे निरंतर भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल होते रहे। 
उन्होंने 2013 में भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की व एक कुशल कार्यकर्ता की तरह पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाया। वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार व क्षेत्र में भाजपा के कुंवर बृजेश सिंह विधायक बने। अपनी कार्यशैली व सरल स्वभाव के कारण विपिन गर्ग ने विधायक बृजेश सिंह को भी प्रभावित किया और वे विधायक के विश्वास पात्र व करीबी बन गए। 
2019 में उन्हें पार्टी का देवबंद नगर अध्यक्ष बनाया गया। 2020 में उन्हें नगर पालिका का सभासद मनोनीत किया गया। 2023 में हुए नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में टिकट के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त के बावजूद राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने विपिन गर्ग पर भरोसा जताते हुए हाईकमान को संतुष्ट किया व पूरे दम खम के साथ उन्हें चुनावी मैदान में उतारा और 13 मई को आए निकाय चुनाव के नतीजों में ने उन्होंने सबको हैरान कर दिया और भाजपा के उम्मीदवार विपिन गर्ग ने अपनी प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी जहीर फातिमा को करीब 4700 वोटों से हराकर पहली बार देवबंद नगर पालिका के सीट भाजपा के खाते में डाली और नगर का प्रथम हिंदू चेयरमैन बनने का गौरव भी प्राप्त किया। आज 26 मई को उन्होंने शपथ ग्रहण के साथ ही अपना पद भी ग्रहण कर लिया और पालिका कार्यालय में पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों से बैठक कर के नगर के विकास पर चर्चा की। विपिन गर्ग ने कहा कि वह नगर में बिना भेदभाव विकास कार्य कराएंगे और देवबंद को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम करेंगे।

चेयरमैन बनने के बाद भी विपिन गर्ग आज भी अपने चिरपरिचित अंदाज में बाइक या पैदल नगर की सड़कों पर घूमते देखे जा सकते है। विपिन गर्ग की सादगी से नगर वासियों को आशा है कि वे देवबंद के विकास के लिए वह सराहनीय कार्य करेंगे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश